भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लछुआड़ थाना क्षेत्र के सबलबीघा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सबलबीघा गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र विष्णुदेव चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबलबीघा यात्री शेड के समीप विष्णुदेव चौधरी ताड़ के पेड़ का डमखोला (सूखा हिस्सा) काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ का हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के संपर्क में आ गया। तार की चपेट में आते ही विष्णुदेव चौधरी को जोरदार करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी...