भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने की घटनाओं, बेरोजगारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर 11 जुलाई को सुबह दस बजे पूर्णिया की आर्ट गैलरी में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य रूप से शामिल होकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अररिया के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने बताया कि अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित सीमांचल के चारों जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए कोचिंग संस्थानों और छात्र समूहों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कांग्रे...