Bhagalpur News: 11 करोड़ के टेंडर में 22 वार्डों की अनदेखी पर भड़के पार्षद
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में विकास योजनाओं के आवंटन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को निगम सभागार में हुई पार्षदों की आपात बैठक में 11 करोड़ रुपये से अधिक की विवादित एनआईटी को रद्द करने की मांग उठाई गई। पार्षदों का आरोप है कि इस राशि का बंटवारा केवल 29 वार्डों में किया गया है, जबकि शेष 22 वार्डों को पूरी तरह से उपेक्षित कर दिया गया है। बैठक के बाद पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर विवादित एनआईटी रद्द करने और सभी 51 वार्डों में समान रूप से योजनाएं बांटकर नई निविदा जारी करने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब मेयर और डिप्टी मेयर अधिकारों का हवाला देकर इस तरह का भेदभाव कर रहे हैं। पार्षदों ने सवाल उठाया कि क्या उपेक्षित 22 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.