भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय की ओर से 11 अगस्त को पंचायत समिति की सामान्य बैठक बुलाई गई है। बैठक ट्राईसम भवन, बिहपुर में अपराह्न 1:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में भागलपुर के सांसद, बिहपुर विधायक सह पथ निर्माण मंत्री, प्रखंड प्रमुख,पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, अंचल अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बैंक शाखा प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रखंड विकास योजना के अंतर्गत 16वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तर की विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है। यह भी पढ़ें- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आज, तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...