Bhagalpur News: 1.10 लाख मतदाताओं का नाम एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 10 हजार 669 मतदाता हैं। जिनका नाम एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर दर्ज है। ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में है। निर्वाचन विभाग पटना के निर्देश के आलोक में ऐसे मतदाताओं की पहचान करते हुए अन्य जगहों से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सभी बीएलओ को ऐसे मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने इससे संबंधित पत्र सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को भेजा है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गयी है कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 10 हजार 669 डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्रीज) के रूप में चिह्नित किये गये हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.