Bhagalpur News: 'छोड़ो कल की बातें' में दिखे जीवन के अनुभव, तीन बुजुर्गों की कहानी ने बांधा समां
भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आदमपुर स्थित संबंध कार्यालय में शनिवार को संबंध की ओर से नाट्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली रंगमंच से चार दशक से जुड़े जयवर्धन सिंह लिखित नाटक 'छोड़ो कल की बातें' का पाठ किया गया। युवा रंग निर्देशक रितेश रंजन ने संचालन करते हुए नाटक का विषय प्रवेश कराया। प्रेम सागर, आशीष और विकेश ने विभिन्न पात्रों का पाठ किया। यह नाटक हास्य से भरपूर वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे तीन बुजुर्गों की दिनचर्या पर आधारित है। मौके पर सुनील जैन, शिक्षाविद अंशु सिंह, राय प्रवीर, प्रणव कुमार सिन्हा और निरुपमकांति पाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.