भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागललपुर, प्रधान संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ साइक्लोन अर्नब के असर से भागलपुर सहित पूर्व बिहार का कई इलाका गुरुवार को भी भीगता रहा। पूर्वा हवा के साथ दिन भर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से ठंड का अहसास होने लगा है। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 26 सितंबर तक चक्रवातीय असर से बारिश होती रहेगी। इस बीच औसत 6 से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा भी चलेगी। हालांकि बीच में कभी तेज हवा के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।गुरुवार को भी 6.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही और पूरे दिन में 29.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 24th September: छाता लेकर निकलें, बिहार में दो दिन तक बारिश और तेज हवाएं; मौसम का ...