भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के कासिल स्थित प्रस्तावित डिग्री कॉलेज भवन का शिलान्यास करने आ रहे सीएम सम्राट चौधरी की 15 जुलाई की संभावित यात्रा की तैयारी शुरू है। शनिवार दोपहर सिटी एसपी भी लाव-लश्कर के साथ कॉलेज मैदान से लेकर सभा स्थल तक आने वाले तमाम रास्तों का निरीक्षण किया। ताकि सुरक्षा व्यवस्था उसी हिसाब से तय हो सके। प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण करने डीएम-एसएसपी और अन्य पदाधिकारी भी शाम को जाने वाले थे। लेकिन बूंदाबांदी शुरू होने और सहयोग पोर्टल पर आए आवेदनों के निष्पादन की स्थिति को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में शामिल हुईं डीएम की व्यस्तता के बाद पदाधिकारियों की टीम नहीं जा सकी। अब रविवार को तमाम संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तैयारी को देखने को कहा गया है。 यह भी पढ़...