भागलपुर, अक्टूबर 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड (भागलपुर), एक संवाददाता। शाहकुंड-असरगंज सड़क पर पुरानी खेरही मोड़ के पास बुधवार की शाम अज्ञात हाईवा के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृत युवक की पहचान मुरारी मांझी के पुत्र अमीर कुमार मांझी (18) के रूप में हुई है। घायल दूसरे युवक की पहचान गंगाराम मांझी के पुत्र मोहन कुमार मांझी (24) के रूप में हुई है। दोनों पुरानी खेरही के पुरनदाहा टोला के रहने वाले हैं। घायल का प्राथमिक उपचार शाहकुंड सीएचसी में किया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। दोनों बाइक जब्त की गयी है। हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार है। मामले की जांच की जा रही है। घटना उस समय हुई जब द...