भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, (भागलपुर), निज संवाददाता सुल्तानगंज-देवघर रोड पर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर के पास रविवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मुंगेर जिला के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जुल्फकार की पत्नी रोशनी परवीन (20 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बाइक एवं हाईवा में। टक्कर,बाईक सवार महिला की मौत घटना का विवरण हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित कुछ युवकों ने हाईवा का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष धनंजय क...