भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घोघा के इंग्लिश फरका के पास रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग चपेट में आ गए। घटना में 44 वर्षीय महिला रेखा दूबे और सात माह की एक बच्ची मौत हो गई। ऋचा दुबे, प्रगति मिश्रा एवं इनकी सात माह की बच्ची इयारा घायल हो गई है। ऋचा की हालत गंभीर है। इनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में सड़क पर दौड़ी मौत; चाचा-भतीजा समेत 10 की गई जान, इन जिलों में रफ्तार का कहरदुर्घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि तीनों बहनें अपने भाई शिवांश दूबे के साथ देर रात भागलपुर से घोघा जा रही थी। सभी दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी से उतरे थे और ऑटो रिजर्व कर अपने घर जा रहे थे। लेकिन इंग्लिश फरका के पास तेज गति से आ रहे हाइवा ट्रक और ऑटो से आमने सामने की टक्कर हो ग...