भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। चक्रवात के प्रभाव से मौसम की चाल बिगड़ी तो पहले से लड़खड़ाई बिजली और बेपटरी हो गई है। हवा और बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में 11 केवी लाइन लंबी होने की वजह से पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। गुरुवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बारिश के कारण लोगों को बिजली की लंबी कटौती से जूझना पड़ा। स्टेट सीएलडी से बिजली आवंटन की कमी की वजह से पहले से कुछ्-कुछ सबस्टेशनों को घंटे-दो घंटे के लिए लोड शेडिंग पर रखा जा रहा था। लेकिन जब से बारिश शुरू हुई तब से ट्रिपिंग बढ़ गई। नतीजा बिजली का लोड कम हो जाने से सबस्टेशनों में लोड शेडिंग तो रुक गई है लेकिन बिजली संकट बढ़ गया है। गुरुवार को नाथनगर, मध्य शहर में सीएस, भीखनपुर, टीटीसी,...