भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। हवाईअड्डा सुरक्षा मानकों के तहत नगर निगम द्वारा 845 भवन स्वामियों को नोटिस थमाए जाने के बाद शहर में असंतोष बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर तिलकामांझी स्थित एक विवाह भवन परिसर में स्थानीय समाजसेवी मुकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम बैठक की गई। इसमें प्रभावित लोगों ने जारी विरोध और आंदोलन को और अधिक तीव्र करने का निर्णय लिया। ​बैठक में तय हुआ कि इस समस्या की गंभीरता से ज्यादा से ज्यादा नेताओं और मंत्रियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि नीतिगत स्तर पर इसका समाधान निकल सके। साथ ही, मांग उठाई गई कि हवाईअड्डा क्षेत्र को एयरपोर्ट की जगह पार्क या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तौर पर विकसित किया जाए, जिससे आम लोगों की बसावट पर संकट न आए। उपस्थित लोगों ने नगर निगम से भवनों की ऊंचाई...