भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर। हबीबपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह दूसरी की जमीन की बाउंड्रीवॉल तोड़ने के लिए भूमाफिया ने जेसीबी भेज दिया। सूचना मिलने पर हबीबपुर थाना की पुलिस पहुंची और जेसीबी को जब्त कर चालक इफ्तेखार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...