भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  हबीबपुर नगर पंचायत वार्ड आठ के स्थानीय लोगों ने बिजली  ट्रांसफर्मर के पोल में लगे खराब हैंडल व जर्जर समान समेत 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन वायर बदलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगे तार को बदलने के लिए बीते 27 अगस्त 2025 को भी बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई थी। ट्रांसफार्मर से तेल चूने लगा है। विभाग की इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों के बीच काफी रोष देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले हबीबपुर नगर पंचायत कब्रिस्तान में जनाजा दफनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया था।  यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली की समस्याओं के समाधान को विधायक ने लिखा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...