Bhagalpur News: हबीबपुर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हबीबपुर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की हड़ताल वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रही। समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने काम पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार पसरा है। जिससे ग्रामीणों व आम नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों ने मांग की है कि यदि वेतनमान का भुगतान नहीं हुआ वे काम पर नहीं लौटेंगे। सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.