भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। 31 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंठावन दियारा में दो बदमाश ग्रामीणों और मछुआरों के बीच अपने अवैध हथियार का प्रदर्शन कर उन्हें डरा-धमकाकर अपना वर्चस्व स्थापित करते हैं तथा अवैध हथियार रखते हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर की निगरानी में एक टीम गठित की गई। टीम में एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु और एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार शामिल थे। टीम ने एकचारी थाना क्षेत्र के अंठावन दियारा में छापेमारी की और संतोष कुमार तथा साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक देसी जर्सी राइफल बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: धोरैया पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार पीरपैंती स्थित एसडीपीओ-2 कार्यालय म...