Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने पर बिहपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात स्थानीय विजय साह और उसके पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ नमो को हिरासत में लिया। हालांकि, वायरल तस्वीर की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। इस दौरान पुलिस ने उनके घर से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए। पूछताछ के बाद विजय साह को पुलिस ने छोड़ दिया। पुत्र पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.