Bhagalpur News: हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार दोनों अपराधी को भेजा जेल
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर पुलिस ने शनिवार की रात लालूचक स्थित एक झोपड़ी से सात संदेहास्पद लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें पुलिस ने दो आरोपित चौकी नियामतपुर निवासी विपिन कुमार और ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी राजीव राज को आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का काम किया है। इन दोनों के पास से एक कट्टा, एक पिस्टल और 13 कारतूस पुलिस ने बरामद किया था। गिरफ्तार दोनों आरोपित का पूर्व से आपराधिक इतिहास है।वहीं महाशय ड्योढी निवासी सुनील कुमार, नयाबाजर निवासी शुभम कुमार, रौनक कुमार, साहेबगंज निवासी राजकुमार ठाकुर,दिलदारपुर निवासी राजेश कुमार को संदिग्ध परिस्थिति में सुनसान जगह पर रहने के आरोप में एसडीएम भागलपुर के पास कार्रवाई के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.