Bhagalpur News: हत्या के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रेल पटरी का टुकड़ा बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र में टिपिन कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में काजीपुरा निवासी मो. हुसैन अंसारी और मो. अब्दुल अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रेल पटरी का एक टुकड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसडीपीओ कहलगांव स्नेह सेतु ने बताया कि मृतक की पत्नी शेखा देवी के आवेदन पर 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की।जांच के दौरान मो. हुसैन अंसारी को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मो. अब्दुल अंसारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.