Bhagalpur News: हड्डी वार्ड में दलालों का आतंक, कुल्हा प्लास्टर के नाम पर महिला से ठगे 4 हजार
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जेएलएनएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में दलालों की मनमानी चरम पर है। ताजा मामले में इशाकचक की रहने वाली पीड़िता बबीता देवी से कुल्हे का प्लास्टर करने के लिए बाहर से 'विशेष सीमेंट' लाने के बहाने ऑनलाइन 4 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। मंगलवार को पीड़िता की पुत्री पूजा कुमारी ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे से इस धांधली की लिखित शिकायत की।पूजा कुमारी ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं और वह किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती है। डॉक्टर ने मुफ्त इलाज की बात कही थी, लेकिन अमर कुमार नामक दलाल ने डराकर गुरु कृपा सर्जिकल एंड मेडिकल के नाम से रजिस्टर्ड नंबर पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। आसपास के मरीजों ने चेतावनी दी थी कि पैसे न देने पर इलाज में जानबूझकर देरी की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.