भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर परिषद सभागार में चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में 13 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। सीनियर एवं जूनियर के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी निशा कुमारी के हाथों प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्वच्छता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र यह भी पढ़ें- लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

हिंदी हिन्दुस्ता...