Bhagalpur News: स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, सुल्तानगंज शाखा द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में साफ-सफाई की गई और कचरा उठाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के आसपास फल और फूल के पौधों को लगाया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने मंच के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए पौधरोपण में सहयोग किया। अभियान में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। एक सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र और एक कदम स्वच्छता की ओर, जैसे संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने चलाया पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच ने पर्यावरण और स्वच्छता अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.