भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेल यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मालदा मंडल के अंतर्गत आने वाले कई रेलवे स्टेशनों पर स्लीपिंग पॉड्स की व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियतें मिल रही है। नवीन स्लीपिंग पॉड्स सुविधा स्टेशन के निचले ग्राउंड पर स्थित टिकट काउंटरों के ठीक ऊपर प्रथम तल पर बनाई गई है। यह सुविधा 14 अक्टूबर, 2026 से यात्रियों के उपयोग के लिए चालू है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण के प्रयासों के क्रम में यह सुविधा एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से, यह उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...