Bhagalpur News: स्मार्ट सिटी में गहराया अफसरों का संकट, फाइनेंस मैनेजर के इस्तीफे के बाद नया विज्ञापन जारी
भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अधिकारियों की भारी कमी से कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि कंपनी के तीन प्रमुख पद पिछले एक साल से पहले ही खाली पड़े थे, और अब फाइनेंस मैनेजर के इस्तीफे के बाद चौथा महत्वपूर्ण पद भी रिक्त हो गया है। सीजीएम, सीएफओ और अकाउंटेंट जैसे अहम पदों पर कई महीनों बाद भी बहाली पूरी नहीं हो सकी है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व में जारी विज्ञापनों के बावजूद नियुक्तियां न होने के कारण अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में मैनेजर (फाइनेंस एंड प्रोक्योरमेंट) के एक सामान्य श्रेणी के पद पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.