भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंड हैंडल पर शनिवार को भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपनी विकास योजनाएं गिनाई है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार शनिवार दोपहर 3 मिनट के लिए उक्त सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आए। जहां उन्होंने शहर में लगाए गए 1800 से अधिक कैमरे, बरारी और बूढ़ानाथ रिवर फ्रंट, सोलर पैनल इंस्टॉलमेंट, हाई मास्ट लाइट, टेंपो स्टैंड, सैंडिस कंपाउंड, नाइट शेल्टर सहित कुल 18 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में केवल एक भैरवा तालाब सौंदर्यीकरण योजना निर्माणाधीन है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हॉस्टल रोड में जलजमाव का नहीं हो रहा समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...