Bhagalpur News: स्नान करने के दौरान तेज धार में बहकर बालिका की मौत
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गोबिंदपुर मोहनपुर दियारा स्थित मरगंग धार में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर स्नान करने गई विकास मंडल की 10 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी असंतुलित होकर पानी की तेज धारा में बह गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि साथ गई उनकी सहेलियों तथा अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास बासा आदि में रहने वाले लोग काफी संख्या में दौड़े। बच्चों ने घटनास्थल से दूर दौड़कर उसके घर पर सूचना दी। परिजन और ग्रामीण भी दौड़-भागकर पहुंचे तथा सबके सहयोग से बच्ची को ढूंढ़ा जाने लगा। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत, ब्रज किशोर चौधरी के अलावा बीडीओ अभिमन्यु कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव आदि दर्जनों लोग भी पहुंचे। कुछ देर बाद ही पूजा का शव बरामद कर लिया गया। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.