भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को सीडीपीओ श्वेता प्रसाद के गोपालगंज स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ वीरेन्द्र कुमार, सीओ रवि कुमार व आरओ सचिन आनंद समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें शॉल, पाग व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्वेता प्रसाद ने सभी अधिकारियों, कर्मियों और सेविकाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...