Bhagalpur News: स्ट्रीट लाइट परियोजना की फाइल बढ़ी
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। पिछले एक साल से शहर के सभी वार्डों में 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना आखिरकार धरातल पर उतरती नजर आ रही है। रोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि बीते दिनों टेक्निकल बिड खोले जाने के बाद जिन संवेदकों के निविदा में हिस्सा लेने की जानकारी मिली थी, उनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है। आगामी सोमवार को सभी दस्तावेजों की एक फाइल तैयार कर उसे प्रोसिडिंग में डाला जाएगा और मंगलवार तक इस परियोजना का वित्तीय बिड खोल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.