भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर में आए बाढ़ और जगह-जगह बारिश में होने वाले जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुडको के अभियंताओं ने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा से मुलाकात की। नगर निगम कार्यालय में चली इस बैठक में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की मौजूदा स्थिति और इसके विकास पर गहन विचार-विमर्श किया गया। नगर आयुक्त ने अभियंताओं को शहर की ड्रेन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बुडको द्वारा रूपरेखा तैयार किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के काम में देरी से डीएम नाराज, लगाई फटकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...