भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जिले में नशा के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सौ ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जोकीहाट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जोकीहाट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर शृंगार मोहनी घाट के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद शृंगार मोहनी घाट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास क...