भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के राघोपुर में बाढ़ कटाव थमने के बाद राजनीति की धारा तेज हो गई है। ब्रह्मोतर बांध में कटाव के बाद धरना पर बैठे राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल के अकाउंट से गुरुवार को सोशल मीडिया पर पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की एआई जनित फोटो के साथ एक पोस्ट किया गया जो काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में मंत्री की आभासी तस्वीर बनाते हुए हाथ में तलवार लिए दिखाया गया है और प्रमोद की गर्दन से खून बहता हुआ। इस आभासी तस्वीर में कुछ संवाद भी लिखे हैं- इस्तीफा मांगने के विरोध में कटने-काटने जैसी बातें लिखी हैं। सूचना मिलने पर मंत्री ने नवगछिया पुलिस जिला के एसपी से बात की और इसपर कड़ी आपत्ति की। इसके बाद नवगछिया पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ...