भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय, सोनवर्षा दियारा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ अभिनव भारती के नेतृत्व तथा विद्यालय प्रभारी नवीन कुमार एवं प्रेमरंजन कुमार के संयोजन में आयोजित यात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में बीपीआरओ काजल कुमारी, जीविका बीपीएम अरुण कुमार भारती, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड, शिवशंकर चौधरी, आमोद चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शाहकुंड में निकाला गया ह...