Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड में मेले के बाद फैली गंदगी, आक्रोश
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड मैदान में एक्सपो मेला के आयोजन के बाद गंदगी पसरी हुई है। यही नहीं मैदान में शीशे के टुकड़े, शराब बोतल का टुकड़ा फैला होने का आरोप युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने लगाया है। इस कारण कई लोगों को टहलने के दौरान चोट भी आई है। मैदान में फैले कचरे, गंदगी के कारण बुरी हालत है। साथ ही सैंडिस कंपाउंड के परेड मैदान में मुख्य गेट के सामने खुले मैदान में बिक रहे फर्नीचर के सामानों का सामाजिक संगठन के लोगों एवं सुबह-शाम टहलने वाले लोगों ने आक्रोश जताया। आक्रोश जताने वालों में संगठन के महामंत्री विजेंद्र यादव, अशोक पाठक, नित्यानंद राय, गोविंद सिंह, रमाकांत दुबे आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.