भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने से भागलपुर और नवगछिया के बीच का संपर्क क्या टूटा, मानो हजारों गरीब किसानों और छोटे सब्जी विक्रेताओं के पेट पर ही लात पड़ गई हो। जो पुल कभी उनके परिवारों के पालन-पोषण और रोजी-रोटी का जरिया था, आज उसके बंद होने से उनके सामने जीवन-यापन का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नवगछिया के खेतों में पसीना बहाकर सब्जियां उगाने वाले किसानों और उन्हें शहर के हाट-बाजारों तक पहुंचाने वाले छोटे दुकानदारों का हौसला अब जवाब देने लगा है। सब्जी विक्रेता पिंटू कुमार और रेखा देवी के दर्द में यह लाचारी साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि सेतु बंद होने के पहले दिन (1 अक्टूबर) वे किसी तरह भारी जद्दोजहद के बाद भागलपुर पहुंचे थे, लेकिन रास्ते की अमानवीय तकलीफों ने उनका मनोबल ऐसा तोड़ा कि व...