भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने सूजागंज बाजार के व्यवसायियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। लोहापट्टी से लेकर सब्जी मंडी तक घुटने भर पानी जमा हो गया। बारिश के साथ नालों का पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदारों को अपना सामान बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से हल्की बारिश में भी यही बदहाली देखने को मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस प्रभावित क्षेत्र से चंद मीटर की दूरी पर ही मेयर का आवास और क्लीनिक स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए मेयर से लेकर नगर आयुक्त तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। नगर प्रशासन की इस अनदेखी से व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...