Bhagalpur News: सुल्तानगंज में हटाया गया अतिक्रमण
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता श्रावणी मेला को देखते हुए अब्जूगंज-शाहाबाद सड़क के किनारे किए गुरुवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सीओ रमन कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार मौजूद रहे। इधर बीसीओ और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दल-बल के साथ कच्चा कांवरिया पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाई की। मुख्य चौक बाजार भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गयी कई दुकानों के आगे हिस्से को जेसीबी के माध्यम से हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा लिया। यह भी पढ़ें- Munger News: सावन से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवरियों की सुविधा के लिए सड़कें कराई गईं खाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.