Bhagalpur News: सुल्तानगंज में तीन बाइक चोरी
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में तीन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विपिन यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ब्लैक कलर की बाइक अपने साढ़ू के यहां मिरहट्टी में आंगन में लगाकर सो गए थे। सुबह उठने पर गाड़ी गायब थी। इसी तरह घोरघाट निवासी तौकीर आलम ने बताया कि 12 जुलाई को उन्होंने घर के आगे बाइक खड़ी की थी। 10-15 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। उनके चाचा की मोटरसाइकिल भी उसी स्थान से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.