भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। डीएम ने सोमवार को भी कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। एक माह तक चलने वाले इस मेला के शुरू होने में अब महज 10 दिन बच गए हैं। इसलिए काम में तेजी लाने के उद्देश्य से डीएम ने सभी एडीएम को जोन सेक्टर में बांट दिया है। जोन में बंटे एडीएम की सहायता के लिए चार पदाधिकारियों को अतिरिक्त लगाया गया है। ताकि मेला शुरू होने से पहले सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो जाए।

डाक बम की व्यवस्था मेला की तैयारी के बाबत डाक बम के लिए व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मेला प्रभारी सह सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज में डाक बम के लिए चार काउंटर बनाए जाएंगे। डाक बम की सभी पर्ची पर कांवरियों की संख्...