भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को सुल्तानगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। थाना पहुंचने पर भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव एवं डीएसपी विधि व्यवस्था नवनीत कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर, बाउंड्री वॉल, महिला बैरक, मालखाना, भवनों की स्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए सभी कांडों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद आईजी विवेक कुमार ने कहा कि आज थाना का वा...