भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। पैन गांव में टोटो लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो एवं दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी सुल्तानगंज पहुंचाया। एक पक्ष से घायलों की पहचान रुपेश कुमार एवं उनकी पत्नी पूनम कुमारी तथा दूसरे पक्ष से घायलों की पहचान रोहित यादव, बादल कुमार एवं गौतम यादव के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पूनम कुमारी, बादल कुमार एवं रोहित को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: तारापुर हाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह दुकानें जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...