भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। न्यायिक पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रंजीता कुमारी ने बताया कि जिले में इस विशेष जागरूकता अभियान के लिए उन स्कूलों को चिह्नित किया गया है जहां दो सौ या उससे अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों को सिखाया गया गलत स्पर्श का विरोध करना इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों और पैनल अधिवक्ताओं ने बाल सुरक्...