Bhagalpur News: सुपौल-नेपाल हिंसा में चार मृतकों को शहीद का दर्जा, सात सूत्री समझौते के बाद अंतिम संस्कार
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: वीरपुर (सुपौल) से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका-3 स्थित कप्तानगंज में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले मृतकों को नेपाल सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। मृतकों में ओमप्रकाश मेहता, जयप्रकाश मेहता, रविंद्र मेहता और सिरहा जिले के तुलसीपुर निवासी गणेश कुमार यादव शामिल हैं। सरकार और पीड़ित परिवारों के बीच हुए सात सूत्रीय समझौते के बाद मृतकों के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ हुआ। कप्तानगंज में 26 जुलाई को बोलबम यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में ओमप्रकाश मेहता की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश मेहता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.