भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सुपौल, से रवि कुमार की रिपोर्ट धान रोपनी के लिए घर से निकले एक वृद्ध किसान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत के कोशलीपट्टी वार्ड 18 निवासी महादेव शर्मा (65) के साथ हुई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि महादेव शर्मा शनिवार को धान रोपनी के काम के लिए मगध क्षेत्र जा रहे थे। उनके बड़े पुत्र रामकुमार शर्मा उन्हें सुपौल रेलवे स्टेशन तक छोड़ने आए थे। ट्रेन में बैठाने के बाद वह घर लौट गए। रविवार की सुबह करीब 11 बजे पिपरा थाना क्षेत्र के एक चौकीदार ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को घटना ...