भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गोविंदपुर पंचायत के गढ़िया वार्ड 13 में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुराने बंद पड़े मुर्गी पालन केंद्र के समीप से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ल...