भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: करजाईन बाजार से पवन कुमार की रिपोर्ट करजाईन थाना क्षेत्र के करजाईन वार्ड संख्या-9 में रविवार की देर रात अपराधियों ने सतेंद्र सिंह के घर में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब दस की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घर में घुसकर लगभग एक घंटे तक लूटपाट की। इस दौरान अपराधी नकदी और जेवरात समेत करीब 60 से 65 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब एक बजे अपराधी सतेंद्र सिंह के घर पहुंचे। इसके बाद घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने घर में रखे नकदी और कीमती जेवरात को निशाना बनाया। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना में कुल कितनी नकदी और कितने जेवरात की लूट हुई, इसका विस्तृत ब्योर...