भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर चकला के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक, एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर दो महिलाएं, एक युवक और एक बच्चा सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पूजा देवी (पहचान की गई) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चालक दिलखुश कुमार (उम्र 21 वर्ष), किश्मी देवी (उम्र 19 वर्ष) और एक वर्षीय मासूम बच्चे को तत्काल रा...