भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: सुपौल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ चिकित्सक, अस्पताल कर्मी और सहयोगी देशभक्ति के रंग में नजर आए। यात्रा के दौरान शहर की सड़कें देशभक्ति के नारों से गूंजती रहीं। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बायात्रा का शुभारंभ यात्रा का शुभारंभ हॉस्पिटल परिसर से हुआ। यहां से गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड और समाहरणालय के समीप से होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक यात्रा निकाली गई। रास्ते में लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा लहराते लोगों और भारत माता के जयघोष से पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Nawada News: राष्ट्री...