Bhagalpur News: सीमित संसाधनों में बेहतर प्रबंधन की सराहना
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचभीआर) के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला का मंगलवार को जिला स्तरीय पर्यवेक्षक शिक्षक भगवती रंजन ने निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान सीमित संसाधनों में विद्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की गई। प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने इस सकारात्मक प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और समर्पण से सीमित संसाधनों में भी विद्यालय को बेहतर बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.