Bhagalpur News: सीएम से चांदन नदी पर पुल निर्माण की मांग
भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के टहसुर और सैदपुर घाट के बीच चांदन नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीएम सम्राट चौधरी से गुहार लगाई है। सहयोग कार्यक्रम में किसनपुर अमखोरिया के दिवेश कुमार ने इस संबंध में सीएम के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष रखा। बताया गया कि इस 350 मीटर लंबे प्रस्तावित पुल से भागलपुर-हंसडीहा पथ और भागलपुर-अमरपुर पथ (एसएच-25) के बीच सीधा संपर्क बहाल होगा। ग्रामीण कार्य विभाग, भागलपुर के अनुसार, इस पुल का प्रस्ताव प्राथमिकता सूची में 9वें स्थान पर है। डीएम के माध्यम से यह प्रस्ताव पटना मुख्यालय भेजा गया है, जहां से स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.